देश की प्रगति और उत्थान में हमारी मातृ शक्ति का बड़ा योगदान : जयराम

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 08, 2021

शिमला  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा की देश की कुल अबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है, महिलाओं के बिना समाज आगे नही बढ़ सकता । हमारे समाज के उद्धार के लिए महिलाएं की अहम भूमकी रहती हैं।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हम महिलाओं की भागीदारी के बिना हासिल नहीं कर सकते। वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी रही है इस बात की हमें बहुत प्रसन्नता है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में, प्रशानिक दृष्टि से, शिक्षा,  मेडिकल के क्षेत्र में महिलाओं का बड़ा योगदान है, हमारे देश की प्रगति और उत्थान में हमारी मातृ शक्ति का बड़ा योगदान है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान का दौरा किया

 

उन्होंने कहा की कोई भी राजनीतिक दल बिना महिला मोर्चा के मज़बूत होने की कल्पना नहीं कर सकता। आज महिला मोर्चा पार्टी की हर लड़ाई में अग्रिम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ था तब हर वर्ग में काम खड़ा करने की कल्पना की गयी थी तब विभिन्न मोर्चो का गठन किया गया जिसमे महिला मोर्चा एक महत्वपूर्ण मोर्चा उभर कर आया।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने साइकिल रैली को रवाना किया

 

महिला मोर्चा प्रभावी ढंग से महिलाओं के बीच काम करता है जिसके कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बानी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सभी जनसभाओं में पुरुष पीछे रह जाते है और महिलाएं आगे निकल जाती है, आज महिला मोर्चा अपने आप मे एक पार्टी बना है और अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम है।

उन्होंने कहा की पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहती है और भाजपा ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आज महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं अच्छा काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गायिका मुस्कान नेगी को बधाई दी

उन्होंने कहा कि समाज के नेतृत्व करने का भाव महिलाओं में समय समय पर बड़ा है और आज समाज का काम करने में महिलाएं सबसे आगे है ,यह प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व को खड़ा करने की ज़िम्मेदारी  महिला मोर्चा की है और हिमाचल में महिलाओं का उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक दृष्टि से मजबूती पार्टी है और  कांग्रेस जिसने लंबे समय के लिए देश मे साशन किया वो विचार दृष्टि से मज़बूत नहीं है आज कांग्रेस का क्या हाल है हम सबको पता है।

 

इसे भी पढ़ें: पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा की देन : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज कल भाजपा की नकल करने की कोशिश कर रही है जिसमें वह पूरी तरह से असफल है। हमारी पार्टी वैचारिक दृष्टि से सभी राजनीतिक दलों से अलग है भाजपा जो कहती है वो करती है , देश मे धारा 370 ,35ए को हटाया हाय, तीन तलाख समाप्त किया और राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया यह इस बात का बड़ा उद्धारण है।

प्रमुख खबरें

ईरान को बड़ा झटका! IRGC प्रवक्ता जनरल नैनी Israeli-American Missile Attack में ढेर

Hidden Peaks Of India: भारत की ये 3 Hidden Peaks देती हैं स्वर्ग सा एहसास, बना लें अपना अगला Travel Plan

Dhurandhar The Revenge ने तोड़ी सरहदें, पाकिस्तान में मचाया तूफान, प्रतिबंध के चलते चोरी से देखी जा रही है फिल्म

Kerala मेरा घर, लोग परिवार, Rahul Gandhi ने UDF के लिए मांगा समर्थन, कहा- बदलाव तय है