Sawan Special Trains: कावरियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकेंगी कई ट्रेनें

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 04, 2024

शिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 22 जुलाई से शुरु हो रहा है। इस बीच 22 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ होगा। दरअसल, सुल्तानगंज स्टेशन पर भागलपुर-बेंगलुरु अंग एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर शरीफ साप्ताहिक एक्सप्रेस, गया-कामाख्या एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, मालदा-नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव एक माह के लिए दिया जाएगा।

स्टेशन पर नए शीतल पेयजल मशीन बढ़ाई जा रही

आपको बता दें कि, सुल्तानगंज स्टेशन पर शुद्ध और शीतल पेयजल की मशीनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं शौचालय स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी छोर पर हैं। इसकी भी संख्या बढ़ाई जा रही है। इतना ही नहीं कांवरियों के लिए निकास और प्रवेश द्वार अलग-अलग होगा।

कांवरियों के इंतजाम के लिए सुलतानगंज गंगा घाट व मुख्य चौक पर ट्रेन के आवगमन का डिस्प्ले बोर्ड लगेगा। जिससे श्रृद्धालुओं को ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके। 

कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम

बता दें कि जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर कांवरियों के लिए बिना लहसुन-प्याज के भोजन की भी व्यवस्था की गई है। कांवरियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अलग से मानीटरिंग कक्ष बनेगा।

प्रमुख खबरें

IAF Chief Amar Preet Singh ने China-Pakistan के 5th Generation Fighter Jet के प्रति किया सावधान, AMCA में देरी के मुद्दे पर फिर से चेताया

Aman Sehrawat ने कुश्ती में जीता Gold, भारत के खाते में आए कुल छह पदक

नीरजा भनोट से स्मित मच्छार तक, हिन्दुओं की शूरवीरता की कायल दुनिया

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Hockey टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण, ओलंपिक का टिकट पक्का