Share Market Open । शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग, निफ़्टी ने छुआ 22,500 का नया शिखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

मुंबई। अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुख और विदेशी पूंजी काप्रवाह बढ़ने के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 159.18 अंक चढ़कर 74,245.17 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 49.6 अंकों की बढ़त के साथ 22,523.65 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ गई और दोनों सूचकांक अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गए। 

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,766.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत गिरकर 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 408.86 अंक उछलकर 74,085.99 अंक और निफ्टी117.75 अंक चढ़कर 22,474.05 के नए शिखर पर बंद हुए थे।

प्रमुख खबरें

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त

Delhi Excise Policy: HC ने Kejriwal, Sisodia को CBI की नई दलीलों पर दिया 4 हफ्ते का समय

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?