भारत की 10 बेस्ट कंपनियों की सूची, जहां महिलाओं के लिए काम करना है सुविधाजनक

By सूर्या मिश्रा | Nov 28, 2022

कार्य स्थल पर महिला कर्मचारियों से भेदभाव आम बात है। विश्व भर में महिलाओं को वर्कप्लेस पर एक बेहतर वातावरण और सुरक्षा देने की बात होती है। लेकिन कार्यस्थल पर महिलाओं को लिंग भेदभाव की स्थिति के कारण  बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस भेदभाव के कारण जॉब चेंज की नौबत आ जाती है। इन्ही समस्याओं के कारण ग्रेट प्लेस टू वर्क हर साल एक सर्वे करता है। इस सर्वे के माध्यम से वह महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट वर्कप्लेस की लिस्ट जारी करता है। भारत में ग्रेट प्लेस टू वर्क ने यह सर्वे किया और बेस्ट वर्क प्लेस की लिस्ट जारी की है।

 

क्या है ग्रेट वर्क प्लेस टू वर्क

यह एक ग्लोबल अथॉरिटी है जो कार्यस्थल की विश्वसनीयता और प्रदर्शन की गुणवत्ता बनाये रखने पर जोर देती है। ग्रेट वर्क प्लेस टू वर्क सर्वे के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल की सूची जारी करती है। यह अथॉरिटी उन कंपनियों को चिन्हित करती है जो अपने कर्मचारियों को वर्कप्लेस पर बेहतर वातावरण देने के साथ ही उनकी सुरक्षा का पूरा प्रबंध करती हैं। यह अथॉरिटी महिलाओं के लिए अलग से ग्रेट प्लेस टू वर्क का सर्वे करती है। 


कितनी कंपनिया हुयी शामिल सर्वे में 

ग्रेट प्लेस टू वर्क 2022 के सर्वे में भारत की 1,122 कंपनियां शामिल हुयी। इसमें 100 टॉप कंपनियों की लिस्ट जारी की गयी। ये लिस्ट कई स्तरों और रिसर्च के बाद जारी की गयी। सर्वे में शामिल कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या 500 से अधिक है और ये कंपनियाँ 20 उद्योग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये नियम

देश के 10 बेस्ट वर्कप्लेस महिलाओं के लिए 

1- सेल्सफोर्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

2- VOIS इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

3- पिटनी बोवेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

4- एचपी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

5- एच एंड आर ब्लॉक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

6- फोर्ड मोटर प्राइवेट लिमिटेड (फोर्ड बिजनेस सॉल्यूशन) 

7- सिस्को सिस्टम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

8-एच एंड आर ब्लॉक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

9- सिंक्रोनी इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड वित्तीय सेवाएं और बीमा

10- थॉटवर्क्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी


ये सभी कंपनियां महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर काम करने का माहौल प्रदान करती हैं। इन दस कंपनियों के अलावा और भी बहुत सी कंपनियां है जो महिलाओं को सुरक्षित माहौल बेहतर वर्क प्लेस प्रोवाइड कराती हैं। इनमें फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, मिंत्रा डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप