भारत के खिलाफ गेंदबाजी में अधिक जिम्मा उठाना होगा ग्रीन और मार्श को: Cummins

By Prabhasakshi News Desk | Aug 19, 2024

मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को उम्मीद है कि इस साल के आखिर में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट श्रृंखला के दौरान ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और मिशेल मार्श गेंदबाजी का अधिक जिम्मा संभालेंगे। कमिंस चाहते हैं कि यह दोनों ऑलराउंडर नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में टीम के अग्रणी तेज गेंदबाजों का कार्यभार साझा करें। कमिंस ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा ,‘‘टीम में ऑलराउंडर होने से फायदा मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में हम उनका उतना उपयोग नहीं कर पाए जितना हमने सोचा था। यह अच्छी बात है।’’ 

कमिंस ने कहा, ‘‘पहला मुद्दा यह है कि वे (ग्रीन और मार्श) दोनों केवल अपनी बल्लेबाजी के दम पर शीर्ष छह में जगह बनाते हैं या नहीं।’’ उन्होंने कहा,,‘‘हम वास्तव में सौभाग्यशाली हैं जो हमारे पास नाथन लियोन जैसा गेंदबाज है जिससे हम कई ओवर करवा सकते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि आपके पास एक ऑलराउंडर हो, लेकिन पांचवें गेंदबाजी विकल्प का होना बड़ा अंतर पैदा करता है। ’’ कमिंस ने कहा,‘‘हमारे पास ग्रीन और मार्श के रूप में गेंदबाजी के छह विकल्प हैं। यह अच्छी बात है लेकिन बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाजों को केवल अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह बनानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Mirza Fakhrul ने Bangladesh President पद की ली शपथ, कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल

India vs Brazil: बाइचुंग भूटिया ने की Boycott की अपील, बोले- 30 करोड़ Football Development पर हों खर्च

Mirza Fakhrul Islam बने Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति, संभाला सर्वोच्च संवैधानिक पद

CM Devendra Fadnavis ने दिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 95% फंड खर्च करने के निर्देश