खून की कमी को दूर कर सकता है 'ग्रीन ब्लड', जानें इसके अन्य फायदे

By प्रिया मिश्रा | Oct 01, 2021

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और जीवनशैली बहुत जरुरी है। डॉक्टर्स के अनुसार गेहूं के ज्वारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अमेरिकी डॉक्टर ए विग्मोर ने शोध के बाद पाया कि गेंहू के ज्वारों में शुद्ध रक्त बनाने की शक्ति होती है इसलिए इन ज्वारों के रस को `ग्रीन ब्लड′ कहा गया है। इसके साथ ही गेंहू के ज्वारों का सेवन करने से खून की कमी, शरीरिक कमजोरी,दमा, खाँसी, डायबिटीज, पीलिया और बवासीर जैसी बीमारियों  में बहुत फायदेमंद हो सकता है।

एक मिटटी के बर्तन में खाद मिली हुई मिट्टी लें। अब इसमें गेंहू बोएं और पानी डालकर इसे छाया में रख दें। ध्यान दें कि इस पर सूरज की रोशनी सीधी और ज़्यादा नहीं पड़नी चाहिए। इसके साथ ही इसमें रोजाना पानी दें। एक हफ्ते के बाद इसमें उगे हरे ज्वारों को काटकर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

गेंहू के ज्वारे के फायदे 

 

कैंसर से बचाव  

डॉ ए विग्मोर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे कोशिकाओं की क्षति को रोका जा सकता है। ऐसे में गेंहू के ज्वार कैंसर जैसी घातक बीमारी में फायदेमंद माना जाता है।

खून की कमी को दूर करें

एनीमिया के मरीजों के लिए गेंहू के ज्वारे का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके लिए गेंहू के ज्वारे काटकर धो लें। अब इसे पानी के साथ मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। अब इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इस रस को खाली पेट पीना ज़्यादा फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इस जूस को तीन घंटे से ज़्यादा ना रखें क्योंकि ज़्यादा देर तक रखने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें कि इस जूस को पीने से आधे घंटे पहले और बाद में कुछ खाना नहीं चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये कैलोरी काउंटिग ऐप्स, आज ही करें इंस्टॉल

घाव को जल्दी भरता है 

गेंहू के ज्वार में एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो चोट या घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। गेंहू के ज्वर को पीसकर चोट या फोड़े-फुंसियों पर लगाने से घाव जल्दी भरते हैं।    

बॉडी को डिटॉक्स करें

गेंहू के ज्वर में क्लोरोफिल पाया जाता है जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसका रस पीने से शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Death Case | मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत की रद्द, CBI कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड