संक्रमित डॉक्टर को हैदराबाद पहुंचाने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

By दिनेश शुक्ल | Apr 19, 2021

सागर। मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एक संक्रमित डॉक्टर को हैदराबाद पहुंचाने के लिए भोपाल एयरपोर्ट तक 175 कि.मी. लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके बाद डॉक्टर को मेडिकल टीम के साथ एयर लिफ्ट करके हैदराबाद पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर का उपचार शुरू कर दिया गया है और उनकी हालत स्थित बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार देगी निर्धन उपभोक्ताओं को तीन माह का मुफ्त राशन

बीएमसी के डॉ. उमेश पटेल ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों से उनके बेहतर इलाज व लंग्स ट्रांसप्लांट कराने में मदद करने की अपील की थी। यह मैसेज वायरल होने के बाद सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संपर्क किया और शासन स्तर पर मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने भी तत्काल सभी परमिशन कराते हुए हैदराबाद के डॉक्टरों की टीम को सागर बुलाकर इलाज शुरू कराया।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के खिलाफ सेना के साथ मिलकर युद्ध लड़ेगी शिवराज सरकार

हैदराबाद के डॉक्टरों की एक विशेष टीम रविवार को देर रात सागर पहुंची। यहां डॉ. अपार जिंदल, लंग्स ट्रांसप्लांट यूनिट हैदराबाद की टीम ने डॉ. सतेंद्र मिश्रा की गहन जांच की, लेकिन इंफेक्शन अधिक होने के कारण वह सुबह 5 बजे सागर से भोपाल और 8 बजे भोपाल से हैदराबाद लेकर रवाना हो गए। डॉक्टर्स की टीम उन्हें सुबह साढ़े 10 बजे के करीब हैदराबाद लेकर पहुंच गई। यहां जरूरत होने पर उनके फेफड़े बदले जाएंगे और वह जल्द स्वस्थ्य हो सकें इसलिए यहां उनका बेहतर से बेहतर इलाज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार