मान मेरी जान.... Green Flag पति Zaheer Iqbal के साथ शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही है Sonakshi Sinha

By एकता | Jul 01, 2024

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपने पति जहीर इकबाल को ग्रीन फ्लैग करार दिया। अभिनेत्री ने अपनी का सबूत भी दिया। उन्होंने एक क्लिप साझा की, जिसमें वह नंगे पैर चल रही हैं और जहीर उनकी हील्स को हाथों में पकड़े हुए उनके आगे-आगे चलते दिखाई दे रहे हैं। सोनाक्षी द्वारा साझा किए गए इस क्लिप के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स को भी यकीन हो गया है कि अभिनेता एक ग्रीन फ्लैग पति है, जिन्हें अपनी पत्नी का ख्याल रखना बेहद अच्छे से आता है।

इसे भी पढ़ें: T20 इंटरनेशनल से संन्यास के ऐलान के बाद भावुक हुए Virat Kohli, अनुष्का शर्मा का आया रिएक्शन, कहा- 'मुझे इस आदमी....'

सोनाक्षी ने इस क्लिप को शेयर करते हुए जहीर को सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग करार दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब आप सबसे हरे झंडे वाले से शादी करते हैं।' इस क्लिप के साथ अभिनेत्री ने मान मेरी जान गाना बैकग्राउंड में लगाया है। लुक की बात करें तो सोनाक्षी बेज रंग की पोशाक पहनी हुई है। वहीं जहीर ग्रे शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और जूते पहने दिख रहे हैं।


इसे भी पढ़ें: जहीर इकबाल को सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी करना पड़ा भारी! लगे 'लव जिहाद' के आरोप, शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुए

सोनाक्षी और जहीर सात साल रिश्ते में रहने के बाद इस साल 23 जून को शादी की। दोनों की शादी बहुत सादगी से हुई। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। बता दें, ज़हीर के साथ अपने अंतर-धार्मिक विवाह के लिए सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। हालाँकि, अब सब ठीक है और अभिनेत्री अपने पति के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुफ्त उठा रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड High Court का आदेश, उत्तरकाशी के सोमेश्वर महादेव मंदिर का दो साल में हो पुनर्निर्माण

Women Reservation Bill पर Naveen Patnaik करेंगे आखिरी फैसला, BJD करेगी अध्ययन

Samrat Choudhary ने अफसरों को दी चेतावनी, अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश

उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले Harish Rawat ने ब्राह्मण समाज से की Congress में वापसी की अपील