Scrub For Glowing Skin: ग्रीन टी और टमाटर की मदद से बनाएं स्क्रब, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

By मिताली जैन | Apr 14, 2024

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम सभी कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। मसलन, स्किन को सिर्फ वॉश करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको स्क्रब भी करना चाहिए। इससे आपकी डेड स्किन सेल्स रिमूव होती है और आपको इवन टोन व ग्लोइंग स्किन मिलती है। यूं तो आप मार्केट में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से आपकी स्किन की केयर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप ग्रीन टी और टमाटर की मदद से स्क्रब बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ग्रीन टी और टमाटर की मदद से स्क्रब बना सकते हैं-

ग्रीन टी, टमाटर और चीनी से बनाएं स्क्रब

आप ग्रीन टी, टमाटर और चीनी की मदद से स्क्रब बनाकर उससे ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री- 

- 1 पका हुआ टमाटर

- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां

- 2 बड़े चम्मच दानेदार चीनी

- 1 बड़ा चम्मच शहद

इस्तेमाल का तरीका-

- सबसे पहले आप टमाटर को मैश करके पेस्ट बना लें।

- अब इसमें ग्रीन की पत्तियां डालकर मिक्स करें। 

- साथ ही, इसमें चीनी और शहद मिलाएं।

- अब अपने फेस को क्लीन करके तैयार स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं।

- इसके बाद, धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

- अंत में, गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें: Pants For Ladies: ऑफिस स्टाइल को बेहतर बनाने के लिए कैरी करें फ्लेयर्ड पैंट, फॉर्मल लुक में दिखेंगी कमाल

ग्रीन टी, टमाटर और ओटमील से बनाएं स्क्रब

ग्रीन टी और टमाटर के साथ ओटमील को मिक्स करके एक बेहतरीन स्क्रब बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

- 1 पका हुआ टमाटर

- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां

- 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ ओटमील

- 1 बड़ा चम्मच दही

इस्तेमाल का तरीका-

- सबसे पहले टमाटर को प्यूरी कर लीजिए।

- अब इसमें ग्रीन टी और ओटमील को मिक्स करें।

- अब तैयार स्क्रब में दही मिक्स करें।

- अब चेहरे को क्लीन करने के बाद स्क्रब को सर्कुलर मोशन में लगाएं।

- हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

- अंत में, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ग्रीन टी, टमाटर और चावल से बनाएं स्क्रब

ग्रीन टी और टमाटर के साथ आप चावलों की मदद से भी एक स्क्रब बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

- 1 पका हुआ टमाटर

- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां

- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा

- 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल

स्क्रब बनाने का तरीका-

- सबसे पहले टमाटर से प्यूरी बना लें।

- अब इसमें ग्रीन टी की पत्तियां और चावल का आटे मिक्स करें।

- अंत में इसमें बादाम तेल डालकर मिक्स कर लें। 

- इस मिश्रण से अपने चेहरे को धीरे-धीरे स्क्रब करें।

- अंत में, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Supreme Court की टिप्पणी और DMRC के फैसले समेत देश-दुनिया के बड़े घटनाक्रम

Supreme Court ने CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट मामले में KPCC पदाधिकारियों को भेजा अवमानना नोटिस