By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026
इलुलिसैट (ग्रीनलैंड), तीन नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नाटो सहयोगी डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने के महीनों लंबे दबाव के बाद, यहां के सांसदों ने मंगलवार को आर्कटिक द्वीप, डेनमार्क और अमेरिका के बीच एक ऐसे समझौते को मंजूरी दे दी है, जो आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह त्रिपक्षीय समझौता ग्रीनलैंड में और अधिक अमेरिकी सैन्य ठिकाने स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की ट्रंप द्वारा बार-बार की जा रही मांग के बाद पैदा हुआ तनाव काफी हद तक कम हो गया है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को बढ़ाना है, जबकि इस स्वशासी द्वीप पर नियंत्रण डेनमार्क का ही रहेगा।