श्रीनगर के लाल चौक के पास ग्रेनेड हमला, CRPF जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2020

श्रीनगर। शहर के लाल चौक क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर एक ग्रेनेड से हमला किया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी और चार आम लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शहर के लाल चौक क्षेत्र में प्रताप पार्क के निकट ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका।

इसे भी पढ़ें: समस्याएं सुलझाने जम्मू-कश्मीर गये केंद्रीय मंत्रियों ने लोगों का दिल भी जीता

उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ का एक जवान और चार आम लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की तेज आवाज से लोगों के बीच दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी