J&K के अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF के वाहन पर किया ग्रेनेड हमला, एक पुलिसकर्मी जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Jun 15, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने बुधवार को सीआरपीएफ की गाड़ी को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया। आतंकवादियों के इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया है। इस हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

लश्कर के दो आतंकी ढेर

इससे पहले शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक हाल ही में बैंक प्रबंधक की हत्या में शामिल था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल के शोपियां जिले के कांजिउलर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद बल और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान के तहत सुरक्षाकर्मी संदिग्ध स्थान पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक सैनिक घायल 

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनका शव मौके से बरामद कर लिया गया है और आतंकवादियों की पहचान भी हो गई है। एक शोपियां के बरारीपोरा निवासी जान मोहम्मद लोन और दूसरा शोपियां के ही रामनगरी निवासी तुफैल नजीर गनी बताया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार