By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2017
लाल किला परिसर में गुरुवार शाम एक कुंए की सफाई के दौरान बरामद ग्रेनेड को आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने सुरक्षित तरीके से हटा दिया। भारतीय अभिलेखागार सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने गुरुवार शाम एक कुंए की सफाई के दौरान यह ग्रेनेड बरामद किया था। 17वीं सदी के इस स्मारक में ग्रेनेड बरामद होने से वहां मौजूद सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गयी थी।