20 वर्षीय लड़की की दिखाई फोटो, 45 साल की महिला से करा रहे थे शादी, मंडप छोड़ भागा दूल्हा

By अंकित सिंह | Aug 28, 2021

उत्तर प्रदेश में शादी को लेकर एक अजब गजब की जालसाजी सामने आई है। एक 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर दिखा कर एक लड़के की शादी करवाई जा रही थी। लेकिन जब लड़का शादी करने पहुंचा तो उसने देखा कि सामने उसके 45 वर्षीय महिला है। इस 45 वर्षीय महिला के साथ लड़के की जबरदस्ती शादी करवाने की कोशिश की गई। लड़के ने शादी के लिए 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर देखने के बाद हां बोली थी। लेकिन लड़के ने खुद के साथ धोखा होते हुए देखा तो उनसे मना कर दिया। उसके साथ शादी के मंडप में दो बच्चों की मां को बैठा दिया गया था। यह सब देखते ही लड़का सीधे मंडप से पुलिस स्टेशन की ओर भागा और ऐसा करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मामला यूपी के इटावा जिले की है। जिस लड़के के साथ इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है उसका नाम शत्रुघ्न सिंह है। शादी के दलालों द्वारा उसे पहले 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर दिखाई दी गई थी। उसी तस्वीर के दम पर दलालों ने ₹35000 भी एडवांस ले लिए। लेकिन जब शादी के दिन लड़का मंदिर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके सामने 45 वर्षीय महिला बैठी है और उसी के साथ उसकी शादी कराई जा रही है। वह महिला दो बच्चों की मां भी है। यह सब धोखा देखकर शत्रुघ्न नाराज हो गया और शादी करने से इनकार करने लगा। 

शत्रुघ्न पुलिस स्टेशन जाने की बात कहने लगा। लेकिन दलालों ने लगातार उसकी शादी करवाने की कोशिश की। उसके परिवार वालों को डराना शुरू किया। कैसे भी शत्रुघ्न भागने में कामयाब रहा। लेकिन दलाल डंडा लेकर उसके पीछे भागे। जान बचाकर शत्रुघ्न सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने साथ हुए धोखे की पूरी जानकारी पुलिस को दी। 


शत्रुघ्न ने यह बताया

शत्रुघ्न ने बताया कि गांव के दो दलालों ने उससे ₹35000 ठगे और 20 वर्षीय लड़की की फोटो दिखाकर उसे शादी का झांसा दिया। शत्रुघ्न ने तो यह भी कहा कि उसे नीलकंठ मंदिर पर एक लड़की को दिखाया गया था जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष थी। शगुन के रूप में उसने उस लड़की को ₹1000 नगद और एक मिठाई का डिब्बा भी दिया था। उसके साथ उसकी मौसी आई थी और शादी पक्की हो गई थी। लड़के की मां ने कहा कि उसके बेटे की शादी एक उम्र दराज महिला के साथ कराने की कोशिश की जा रही थी। मना किए जाने के बाद हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच करने के बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!