Homemade Blush: Natural Ingredients का बढ़ता महत्व, घर पर ही आसान स्टेप्स में तैयार करें Skin Friendly देसी ब्लश

By अनन्या मिश्रा | Aug 06, 2026

आजकल अधिकतर लड़कियां और महिलाएं बिना मेकअप के बाहर नहीं जाती हैं। मेकअप से अच्छा लुक मिलने के साथ ही कॉन्फिडेंस बढ़ता है। मेकअप के लिए फाउंडेशन, ब्लश, मस्कारा, काजल, आई लाइनर और लिपस्टिक जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह मार्केट में काफी महंगे मिलते हैं। लेकिन इनमें केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। वहीं अगर ब्लश की बात की जाए, तो इसको आप घर पर बिना केमिकल के भी बना सकती हैं।

चुकंदर से बनाएं नेचुरल ब्लश

हम सभी चुकंदर का खाने में इस्तेमाल करते हैं। सलाद से लेकर जूस तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। चुकंदर का रंग नेचुरली पिंक होता है, इसलिए यह ब्लश के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे बनाएं ब्‍लश

चुकंदर का ब्लश बनाने के लिए चुकंदर को पतले स्लाइस में काटकर धूप में सुखा लें। इसके बाद मिक्सर में बारीक पाउडर बना लें। जब आरारोट मिलाएं, जिससे कि टेक्सचर सॉफ्ट हो जाए। अगर आपको थोड़ा लाइट कलर चाहिए तो आरारोट थोड़ा ज्यादा रखें। इसक आसान तरीके से आपका नेचुरल ब्लश बनकर तैयार हो जाएगा और रोजाना आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं

Rose petals से बनाएं ब्लश

गुलाब की पंखुड़ियों को पहले अच्छे से साफ करें। इसको छांव में सुखाएं। जब पूरी तरह से यह पंखुड़ियां सूख जाएं, तो इनको मिक्सर में पीस लें। अब इसमें अरारोट मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। यह ब्लश खुशबूदार होता है और सेंसिटिव स्किन पर हल्का भी लगता है।

शबूदार होता है और सेंसिटिव स्किन पर भी हल्का लगता है।

गुड़हल से बनाएं पिंक ब्लश

यह तरीका भले ही अलग है, लेकिन बहुत काम का है और यह 20 रुपए से कम में बन जाएगा। गुड़हल के फूलों को वॉश करके सुखा लें। फिर इनको पीसकर पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा सा आरारोट मिलाएं। गुड़हल का रंग हल्की गुलाबी से लाल टोन देता है। जो आपके गालों पर नेचुरल लगता है।

इन बातों का रखें खास ध्‍यान

ब्लश अप्लाई करने से पहले फेस साफ और ड्राई होना चाहिए।

पहली बार इस ब्लश को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसको नमी से बचाकर रखें, जिससे कि ब्लश खराब न हो।

प्रमुख खबरें

Mini Mathur ने जीता Alliance का पहला सीज़न! Aly Goni और Ruhee Dosani को दी मात, 50 लाख का कैश प्राइज किया अपने नाम

बलूचिस्तान का 70% क्षेत्र गंवाया, खैबर को तालिबान ने कब्जाया, PoK में गोलियों से आवाज को दबाया, किस पाकिस्तान पर हुकूमत कर रहे मुनीर-शहबाज?

Cricket Fans तैयार! 22 फरवरी से 2027 ODI World Cup Qualifier का आगाज, कौन बनेगा किंग?

मेरी पत्नी है, कृपया नरमी बरतें, यौन उत्पीड़न में दोषी ठहराए जाने पर तरुण तेजपाल ने मांगी दया | Tarun Tejpal Conviction