गहलोत सरकार के मंत्री ने बढ़ती जनसंख्या को बताया एक समस्या, कहा- 'हम दो हमारे एक' का समय आ गया

By अनुराग गुप्ता | Jul 14, 2021

जयपुर। जनसंख्या विस्फोट के खिलाफ कानून की मांग उठने लगी है। असम और उत्तर प्रदेश तो जनसंख्या नियंत्रण करने की दिशा की तरफ आगे बढ़ चुके हैं। इसी बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'हम दो हमारे एक' का समय आ चुका है। 

भाजपा ने किया था नसबंदी का विरोध

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि भाजपा ने ही नसबंदी के कार्यक्रम का विरोध किया था, अगर 70 के दशक में नसबंदी को आगे बढ़ाते तो आज जनसंख्या इतनी नहीं बढ़ी होती। जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने से समस्या का हल नहीं होगा, जब तक लोगों में जागरूकता नहीं हो। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भी उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

गंभीरता कम, चुनावी स्वार्थ ज्यादा

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 'हम दो हमारे दो' का मसौदा तैयार हो चुका है। जिसके बाद से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बहस छिड़ गई। बसपा प्रमुख मायावती ने तो प्रस्तावित कानून पर संदेह प्रकट किया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि इस प्रस्तावित कानून में लोगों को सरकार की गंभीरता कम, चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा

UP Assembly Election 2027: गठबंधन में नेतृत्व को लेकर SP और Congress सांसदों में तकरार