मध्य प्रदेश में भी उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने पत्र में लिखा कि प्रदेश में कानून बनाकर जनसंख्या को नियंत्रण करने की आवश्यकता महसूस हो रही है।
भोपाल। देश में बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे ने तेजी पकड़ी हुई है। असम के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और अब मध्य प्रदेश में भी इसकी मांग उठने लगी है। बता दें कि मध्य प्रदेश से भाजपा के एक विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की।
इसे भी पढ़ें: योगी के जनसंख्या नियंत्रण बिल पर मायावती ने कहा- इसमें गंभीरता कम, चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने पत्र में लिखा कि प्रदेश में कानून बनाकर जनसंख्या को नियंत्रण करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। बढ़ती हुई जनसंख्या प्रदेश के विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है।
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा विधायक ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और उसमें आग्रह किया है कि राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए क्योंकि ये सुरक्षा, विकास और सुशासन के लिए अति आवश्यक है। जनसंख्या वृद्धि के कारण प्रदेश में लगातार आबादी का अनुपात बढ़ता जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश से अलग है रेणु देवी की राय, कहा- पुरुषों को जागरूक करना जरूरी
गौरतलब है कि जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा देश में छाया हुआ है। भाजपा ने राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून से संबंधित एक बिल भी पेश किया। जिस पर मॉनसून सत्र में चर्चा हो सकती है।
मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा कि 10 सालों में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है। pic.twitter.com/D9GpQz4QHB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2021
अन्य न्यूज़












