Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे बालों की ग्रोथ होगी कम, बार-बार पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

By अनन्या मिश्रा | Jun 27, 2025

फेस पर अनचाहे बाल निकलने की समस्या काफी आम होती है। फेशियल हेयर ग्रोथ होने पर महिलाएं आमतौर पर वैक्सिंग, थ्रेडिंग और हेयर रिमूवल क्रीम का सहारा लेती हैं। इनसे हेयर जड़ से निकल जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फेशियल हेयर वापस नहीं आएंगे। 3-4 दिनों के अंदर यह हेयर फिर से आने लगते हैं। यह एक नेचुरल प्रोसेस होता है, जोकि हर महिला के साथ होता है।

लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है, जब बालों की ग्रोथ आम से बहुत ज्यादा हो जाती है। अगर आपकी फेशियल हेयर ग्रोथ आम से ज्यादा है, तो आपको जरूर जानना चाहिए कि चेहरे पर बाल क्यों आते हैं। साथ ही फेशियल हेयर ग्रोथ को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है।

एंड्रोजन एक पुरुष सेक्स हार्मोन होता है, जोकि पुरुषों के विकास और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। वहीं महिलाओं में इसके बढ़ने पर फेशियल हेयर बढ़ना परेशानी का सबब बन सकता है। तो आइए जानते हैं इससे बचाव के 2 बेहतरीन नुक्खे के बारे में...

चाय कम पिएं

अगर आपके फेस पर भी हेयर ग्रोथ काफी होती है, तो आपको एक ऐसी चाय पीना चाहिए, जिससे अनचाहे बालों की ग्रोथ कम हो सकती है। इस चाय का नाम एंटी-एंड्रोजन टी है। तो आइए जानते हैं इस चाय को किन चीजों से बनाया जाता है।

एंटी-एंड्रोजन चाय की सामग्री

मेथी दाना- 1 चम्मच 

स्पियरमिंट टी बैग - 1

एक चुटकी दालचीनी

ऐसे बनाएं

एक जार में पानी और मेथी के बीज डालें।

अब इस पानी में एक चुटकी दालचीनी मिलाएं।

फिर इसको उबालकर एक कप में डालें।

अब इसमें स्पीयरमिंट टी बैग डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 

फिर रोजाना इस चाय का सेवन करें।

यह आपके फेस से अनचाहे बातों की ग्रोथ को काफी हद तक कम करेगी।

स्किन को रखें मॉइश्चराइज

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए स्किन को मॉइस्चराइज रखना जरूरी होती है। ऐसे में आप पुदीने के तेल से स्किन को मॉइस्चराइज करें। इस मॉस्चराइज को बनाने में सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी।

सामग्री

पुदीने का तेल - 2 बूंदें 

अपनी पसंद का कोई भी मॉइस्चराइजर

ऐसे बनाएं

पुदीने की दो बूंद तेल को डेली वाले मॉइस्चराइजर में मिलाएं।

अब रोजाना सोने से पहले इसको अपने फेस पर अप्लाई करें।

लगातार इस्तेमाल से आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

फायदा

एंड्रोजन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करने के लिए पुदीने का तेल अच्छा माना जाता है। यह फेस के बालों की ग्रोथ को भी कम करता है। इसको अप्लाई करने से स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनती है। वहीं मॉइस्चराइजर से स्किन ड्राई नहीं होती है। यह स्किन में नमी बनाए रखता है, जिससे स्किन संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Chandrashekhar Birth Anniversary: वो PM जिसने Padyatra से नापी Politics की राह, जानें युवा तुर्क Chandrashekhar की कहानी

Fifa World Cup 2026: भारत में नहीं देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच, नहीं मिल रहा है ब्रॉडकास्टर

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश

TCS Nashik Case: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न पर बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार Protest