By अभिनय आकाश | Jul 14, 2026
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई बैलस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। हमले के बाद एयरपोर्ट परिसर में आग और काले धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में धमाकों के बाद एयरपोर्ट के आसपास धुएं और आग की लपटें नजर आ रही हैं। इस हमले ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। हमले की जिम्मेदारी होती विद्रोहियों ने खुद ली है। संगठन के प्रवक्ता याहिया सारी ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया कि आभा एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें दागी गई और अभियान पूरी तरह से सफल रहा। उनके मुताबिक सभी मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्य को सटीक तरीके से निशाना बनाया। यासारी ने कहा कि यह कार्रवाई यमन के सना एयरपोर्ट और देश के अन्य इलाकों पर हुए हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यमन पर हमले जारी रहेंगे तब तक हूदी सऊदी अरब के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाते रहेंगे।
मध्य पूर्व में पहले से ही ईरान, अमेरिका और उनके सहयोगियों के बीच बड़े तनाव के दौरान यह हमला क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक नई चुनौती बनकर सामने आया है। अगर आने वाले दिनों में दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहता है तो इसका असर केवल यमन और सऊदी अरब तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र में हवाई सुरक्षा ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी पड़ सकता है। फिलहाल दुनिया की नज़रें सऊदी अरब की आधिकारिक प्रतिक्रिया और संभावित जवाबी कार्रवाही पर टिकी हुई हैं। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में शामिल हुरमू जलडमरू मध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताजा बयान ने इस विवाद को और भड़का दिया है। जिसके बाद ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा कि होर्मुज के प्रबंधन में किसी भी अमेरिकी दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।