आगरा कैण्ट स्टेशन पर जीआरपी ने पौने दो किलो गांजा बरामद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2024

आगरा कैंट स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक व्यक्ति के पास से कथित रूप से पौने दो किलो ग्राम गांजा बरामद किया। राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा कैण्ट के जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि जीआरटी टीम को एक युवक के क्रिकैट बैट में कट लगा हुआ नजर आया तो उसे शक हुआ। उन्होंने बताया कि टीम ने क्रिकेट बैट को चेक किया तो अंदर गांजा भरा हुआ था।

इसके बाद टीम ने उसके जूते उतरवा कर चेक किए तो मौजे के अंदर भी गांजा भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि जीआरपी ने क्रिकेट बैट और मौजे से एक किलो 730 ग्राम गांजा जब्त किया है तथा युवक की पहचान कोसी के बिजेंद्र के रूप में हुई है। सक्सेना ने बताया कि जीआरपी आरोपी से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Census 2027 पर बड़ा ऐलान: नित्यानंद राय बोले- दो चरणों में होगी जनगणना, Online का भी मिलेगा विकल्प

Congress की Kerala List में विरासत की सियासत, पूर्व CM ओमन चांडी के बेटे Chandy Oommen को भी टिकट

UP में 1 April से हर Egg पर लिखनी होगी Expiry Date, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Maruti Suzuki का SUV प्लान: CEO बोले- बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 7 नए मॉडल लाएंगे