Maruti Suzuki का SUV प्लान: CEO बोले- बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 7 नए मॉडल लाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2026

 देश की अग्रणी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने तेजी से बढ़ते एसयूवी खंड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अगले पांच-छह साल में सात नए एसयूवी मॉ़डल पेश करने की योजना बनाई है। एमएसआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने मंगलवार को एक निवेशक प्रस्तुति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही ताकेउची ने कहा कि कंपनी पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शुरुआती स्तर वाली सुजुकी की विशिष्ट कार भी पेश करेगी।

एसयूवी बाजार में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2019-20 के 16.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 11 महीनों में 19.6 प्रतिशत हो गई है। ताकेउची ने कहा कि यह बढ़ोतरी पिछले कुछ वर्षों में नए मॉडल पेश करने से संभव हुई है। कंपनी के एसयूवी मॉडल में ई-विटारा, जिम्नी, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और ब्रेजा शामिल हैं।

ताकेउची ने कहा कि मध्यम-अवधि की प्रबंधन योजना के तहत कंपनी मझोले और बड़े आकार के एसयूवी एवं एमपीवी खंड में अपने उत्पादों की संख्या बढ़ाएगी ताकि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद पर खरा उतरा जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी कार्बन निरपेक्षता की दिशा में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी और जैव-ईंधन जैसे ईंधन विकल्पों पर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध