By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के फर्जी बिल बनाने से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी का उद्देश्य धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपराध की कथित आय से जुड़े दस्तावेज और संपत्ति एकत्र करना है।