52 करोड़ रुपए का जीएसटी फर्जीवाड़ा, GST ने किया एक अधिकारी को गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

नयी दिल्ली। जीएसटी के पुणे परिक्षेत्र के अधिकारियों ने इनपुट—टैक्स—क्रे​डिट :आईटीसी: के 52 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर के खरीद—फरोख्त के फर्जी बीजक तैयार करने वाले तंत्र का भांडाफोड़ किया है। सूत्रों ने बताया इस गोरखधंधे में ​फर्जी बीजक काट कर 52.19 करोड़ रुपये के कर—क्रेडिट का लाभ ​दिलवाया गया। ़ एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय की पुणे परिक्षेत्र इकाई के अधिकारियों ने तुषार अशोक मुनोअट नाम के व्यक्ति को गिरफ्तर किया है। वह फर्जी बीजकों का लेन—देन करता था। वह कमीशन ले कर फर्जी बिल काट कर दूसरों को जारी करता था ताकि उसका इस्तेमाल कर आइटीसी का उठाया जा सके। जीएसटी के तहत कर पर कर से बचने के लिए माल व सेवा बनाने से बेचने की हर अगली कड़ी में पहले चुकाए गए करों की वापसी का दावा मिल जाता है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत