सरकार के पास 22,000 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड लंबित: फियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2018

नयी दिल्ली। सरकार के पास करीब 22,000 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिफंड लंबित है। निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) ने बुधवार को कहा कि इससे निर्यातकों के समक्ष नकदी की समस्या हो गई और निर्यात भी प्रभावित हो रहा है। गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि रिफंड में देरी की वजह से छोटे निर्यातक सबसे अधिक प्रभावित हैं, जो श्रम आधारित क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराते हैं।

रुपये की विनिमय दर में गिरावट से निर्यातकों को लाभ के बारे में उन्होंने कहा कि सामान्य धारणा यही है कि निर्यातक इससे लाभ में हैं। पर यह लाभ उम्मीद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि फियो ने अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान के साथ व्यापार में वस्तु विनिमय प्रणाली अपनाने का सुझाव दिया है।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी