यात्रियों की जेब होगी ढीली, कन्फर्म ट्रेन टिकट रद्द करवाने पर लगेगा GST

By निधि अविनाश | Aug 29, 2022

देश के अलग-अलग शहर से लोग ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट बुक कराते है। फेस्टिवल के समय में ट्रेन की कन्फर्म्ड सीट मिले इसके लिए लोग पहले से ही एडवांस टिकट बुक करा लेते है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी कारण से बुक हो रखी टिकट को कैंसिल कराना पड़ जाता है। बता दें कि जब कन्फर्म्ड टिकट कैंसिल कराते है तो भारतीय रेलवे कैंसिलेशन फीस लेता है। लेकिन अब शायद आपको इसके दोगुने दाम देने पड़ सकते है। जी हां, अगर आप अब कन्फर्म्ड टिकटको कैंसिल करते है तो आपकी जेब और ढीली होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसपर अब जीएसटी यानि कि वस्तु एवं सेवा कर लगने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Google ने लोन देने वाले दो हजार से ज्यादा ऐप्स को हटाया, नियम होंगे और सख्त

अगर आपकी ट्रेन की बुक की गई टिकट स्लीपर या एसी की होगी तो आपका कैंसिलेशन फीस के तौर पर उसी दर का जीएसटी लगेगा, जितना आपने टिकट बुक करवाते समय दिया था। यानि कि अगर आपने फर्स्ट क्लास और एयरकंडीशन्ड कोच की टिकट बुक कराई है तो बुक करवाने पर पांच फीसदी जीएसटी लगता है, तो अगर आपने इस टिकट को रद्द या कैंसिल कराया तो कैंसिलेशन शुल्क पर भी पांच फीसदी का जीएसटी लगेगा।

प्रमुख खबरें

अपनी पहली परीक्षा में ही फेल हुआ Mecca Joint Defence Agreement, हूतियों ने पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की के पैक्ट की हवा निकाल दी

मंगल मिलन में NDA सांसदों ने PM Modi का तिरंगे के साथ किया स्वागत, लगाए वंदे मातरम के नारे

जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही BJP-Congress, Mayawati ने बताया सोची-समझी Conspiracy

Kharge का सीधा वार: सरकार मुद्दों से भाग रही, Parliament में विपक्ष अपना रुख नहीं बदलेगा