GT vs LSG: गुजरात के खिलाफ गरजा मिचेल मार्श का बल्ला, IPL इतिहास में किया ये कारनामा

By Kusum | May 22, 2025

लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श का गुरुवार को आईपीएल 2025 में जमकर बल्ला गरजा। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्श ने 64 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 सिक्स शामिल हैं। उन्होंने 56 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। वह मौजूदा सीजन में शतक जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक नायाब कारनामा अंजाम दिया है। 

दरअसल, आईपीएल इतिहास में पहली बार दो भाइयों ने शतक लगाने का कमाल किया है। 33 वर्षीय मिचेल मार्श के अलावा उनके बड़े भाई शॉन मार्श भी आईपीएल में सेंचुरी मार चुके हैं। शॉन मार्श ने साल 2008 में आईपीएल के शुरुआती सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जमाया था। वह तब पंजाब फ्रेंजाइजी में थे। उन्होंने 2017 में आखिरी आईपीएल मैच खेला। बता दें कि, मिचेल ने आईपीएल में पहली बार सेंचुरी ठोकी है। 

मिचेल आईपीएल में लखनऊ के लिए शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एलएसजी की ओर से तीसरे सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया है। लखनऊ के लिए सबसे बड़ी पारी क्विंटन डिकॉक ने खेली। उन्होंने 2024 में केकेआर के खिलाफ नाबाद 140 रन बनाए थे। डिकॉक अब केकेआर का हिस्सा हैं। मिचेल की सेंचुरी की बदौलत एलएसजी ने जीटी ने सामने 235/2 का स्कोर बनाया।  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

आधुनिक संदर्भों पिता-पुत्र संस्कृति को नया आयाम दे

Delhi Holi | दिल्ली में हर्बल के साथ वेट होली! राजधानी में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, हुड़दंगियों पर पुलिस का कड़ा पहरा

संयम और सुरक्षा के संग मनाएं रंगोत्सव

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान का पलटवार, खाड़ी में American Bases पर भीषण Missile Attack