'पंजाब में हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली', CM मान बोले- आने वाले दिनों में पूरी करेंगे और भी गारंटी

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना कर दी है। जिसका आम आदमियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में सरकार और भी गारंटी पूरी करेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि पूर्ववर्ती सरकारें चुनावों के दौरान वादे किया करती थी... वादे पूरे होने में 5 साल बीत जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नई मिसाल पेश की है। आज हम पंजाबियों से किए एक और वादे को पूरा करने जा रहे हैं। आज से पंजाब में हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भगवंत मान बोले- योजना को लेकर PM मोदी से करूंगा मुलाकात 

गौरतलब है कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 27 जून को भगवंत मान सरकार का पहला बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराने से सरकारी खजाने पर 1,800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा