ग्वाटेमाला के पूर्व सैनिक को 1982 नरसंहार मामले में हुई 5,160 साल की जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2018

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला की एक अदालत ने बुधवार को एक पूर्व सैनिक को गृह युद्ध के दौरान 201 किसानों के नरसंहार के मामले में 5,160 साल की जेल की सजा सुनाई है। वह नरसंहार इस मध्य अमेरिकी देश के गृह युद्ध की सबसे नृशंस घटनाओं में से एक था। अदालत ने सांतोस लोपेज को उस नरंसहार में 171 लोगों की हत्या का दोषी पाया और प्रत्येक के लिए 30-30 साल यानि कुल 5,130 साल की सजा सुनाई। उसे एक बच्चे की हत्या के सिलसिले में 30 साल की अतिरिक्त सजा मिली।

सजा सांकेतिक है क्योंकि ग्वाटेमाला में जेल की सजा की अधिकतम अवधि 50 वर्ष है। लोपेज कैबिल नाम के अमेरिका द्वारा प्रशिक्षित जवाबी कार्रवाई बल के सदस्य थे। उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और 2016 में निर्वासित कर दिया गया था। जांच के मुताबिक, लोपेज उस दल का सदस्य था जिसने दिसंबर 1982 में मेक्सिको की सीमा से लगे ग्वाटेमाला के दोस एरेस क्षेत्र में नरसंहार किया था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 1996 तक चले ग्वाटेमाला के गृह युद्ध के दौरान करीब 2 लाख लोग मारे गए या लापता हो गए थे।

 

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप