MP में शराब उत्पादकों के दफ्तरों में हुई छापामार कार्यवाही, भोपाल समेत कई जिलों से मिली थी शिकायत

By Suyash Bhatt | Oct 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई शहरों में शराब उत्पादकों के दफ्तरों पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने छापामार कार्यवाही की। छापेमार कार्यवाही प्रदेश के तमान जिले जैसे भोपाल ,इंदौर  ग्वालियर, सागर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, मक्सी, बड़वाह और धार में स्थित डिस्टलरी के दफ्तरों पर की गई है।

आपको बता दें कि ये कार्यवाही शराब कारोबार में मोनोपोली पैटर्न के कारण प्रतिस्पर्धा ना होने और साथ ही साथ सीमित ब्रांड और महंगी शराब की शिकायतों के आधार पर की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि टीम ने उत्पादन और तय किए जा रहे दामों को लेकर बुधवार देर शाम तक जांच पड़ताल भी की है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में बने दीयों से रोशन होएंगे अयोध्या और मथुरा के मंदिर, कलेक्टर ने दी जानकारी 

दरअसल जिन डिस्टलरी के दफ्तरों पर कार्रवाई की गई है उनमें भोपाल में सोम डिस्टलरी, ग्वालियर में बापना, छिंदवाड़ा में गुलशन पोलियोलस, सागर में डीसीआर डिस्टलरी, राजगढ़ में विंध्याचल डिस्टलरी शामिल है। इसके साथ ही इन सभी कंपनियों पर मनचाहे रेट पर शराब बेचने और कई बड़े ब्रांड को बाजार से गायब करने का भी आरोप है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट