सरकारी नौकरी नहीं लगने पर अतिथि शिक्षिका ने की आत्महत्या, नहीं मिलता था पूरा वेतन

By सुयश भट्ट | Feb 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान अतिथि शिक्षिका ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की। अतिथि शिक्षिका केला बाई ने अपने घर और स्कूल के बीच में स्थित खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतिका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। 

इसे भी पढ़ें:इंदौर में सामने आया 3 तलाक का मामला, घरेलू हिंसा का दर्ज हुआ प्रकरण 

परिजनों ने कहा कि युवती केलाबाई पिता समरिया भयडिया अतिथि शिक्षक वर्ग- 3 के रूप में गांव के ही पटेल फलिया में प्राथमिक विद्यालय में सेवा दे रही थी। युवती पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

अलीराजपुर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की इसके बाद नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच गांव के प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप वर्ग 3 में चयन हो गया। नियमानुसार ₹5000 मानदेय मिलना चाहिए था। लेकिन कभी पूरा मानदेय नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:राहुल का मोदी पर तंज, कहा- UPA के समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज हिंदुस्तान में राजा है 

अतिथि शिक्षक की आत्महत्या के बाद संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के महेश भूरिया ने शासन को आड़े हाथों लिया है। आरोप लगाया कि शासन से अल्प कम मानदेय में काम मिल रहा है। इससे  परिवार के पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। इससे अतिथि शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। शासन उनके भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।

वहीं संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर का वेतन दिसंबर में मिला है। वह भी पूरा नहीं है। दिसंबर और जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिला है। इसी कारण अतिथि शिक्षक आर्थिक तंगी से परेशान होते हैं।

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज