इंदौर में सामने आया 3 तलाक का मामला, घरेलू हिंसा का दर्ज हुआ प्रकरण

पीड़िता के साथ इतनी मारपीट की पीड़िता का कान का पर्दा तक फट गया। और पीड़िता को तीन तलाक कहकर पति ने घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने तीन तलाक का मामला इंदौर के सदर बाजार थाने में दर्ज करवाया था।
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। सहायक अध्यापक ने तीन तलाक कहकर पत्नी को दिया तलाक दे दिया था। जिसके बाद पत्नी ने जिला कोर्ट में गुहार लगाई थी। महिला बाल विकास विभाग अधिकारी से मामले की जांच कराने के बाद इंदौर जिला कोर्ट ने परिवार पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
दरअसल यह पूरा मामला पदस्थ सहायक अध्यापक एजाज का है। 14 मई 2014 में सहायक अधयापक का निकाह इंदौर के खजराना में रहने वाली पीड़िता से हुआ था। निकाह के बाद से ही परिवार ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
इसे भी पढ़ें:कांग्रेस उम्मीदवारों पर बरसे प्रमोद सावंत, बोले- बार-बार साबित करना होगा पार्टी के प्रति वफादारी
वहीं इस बीच पीड़िता के साथ इतनी मारपीट की पीड़िता का कान का पर्दा तक फट गया। और पीड़िता को तीन तलाक कहकर पति ने घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने तीन तलाक का मामला इंदौर के सदर बाजार थाने में दर्ज करवाया था।
आपको बता दें कि जब पीड़िता प्रेग्नेंट हुई और उसको पता चला कि उसका बच्चा एब्नॉर्मल है तो हाईकोर्ट अबॉर्शन करने की अनुमति दी थी। अध्यापक पति कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ और पीड़िता को लगातार प्रताड़ित करता रहा। इसके बाद इंदौर जिला कोर्ट ने पूरे मामले की जांच इंदौर महिला बाल विकास अधिकारी को दी है।
अन्य न्यूज़














