दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बस, ट्रेन और फ्लाइट से यात्रा के लिए जारी किए दिशानिर्देश, ये हैं नए नियम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए घरेलू उड़ानों, ट्रेन, और अंतर-राज्यीय बस के यात्रियों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने, मास्क लगाने और हैंड सेनिटाइजर लेकर चलने को कहा है। 

दो महीने के अंतराल के बाद सोमवार से घरेलू उड़ानें पुनः शुरू होने के साथ अधिकारियों ने कहा कि ऐसी उड़ानों से दिल्ली आने वाले यात्रियों में लक्षण न पाए जाने पर उन्हें सरकारी या भुगतान वाले पृथक-वास केंद्रों में नहीं रखा जाएगा। अपने आदेश में दिल्ली सरकार ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करें।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट