गुजरात: मोरबी में नमक कारखाने की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

By अंकित सिंह | May 18, 2022

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हलवद जीआईडीसी नामक नमक कारखाने की दीवार गिर गई है जिसकी वजह से 12 लोग लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ राज्य सरकार खड़ी हुई है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR