गुजरात: रक्षाबंधन मनाकर लौट रहा था परिवार, कार-ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में 6 की मौत, कांग्रेस विधायक के दामाद पर दर्ज केस

By निधि अविनाश | Aug 12, 2022

गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा गांव के पास गुरुवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खबरों के मुताबिक, तेज रफ्तार एसयूवी के ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो जाने से तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा आणंद शहर को तारापुर से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार चार लोगों और बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबिक कार चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: पहली बार डल झील में दिखा ऐसा नजारा, तिरंगा शिकारा रैली का किया गया आयोजन, देखें वीडियो

पीड़ितों में एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं, जिनमें एक महिला वीना विपुल मिस्त्री और उनकी दो नाबालिग बेटियां जिया और जानवी शामिल हैं, जो ऑटो रिक्शा में सवार थीं। घटना में रिक्शा चालक यासीन मोहम्मद वोहरा की भी मौत हो गई। बाइक पर योगेश राजेश ऑड और संदीप ठाकोर ऑड थे, जिनकी भी सोजित्रा में दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती