दिल्ली: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट

Delhi Water
ANI

दिल्ली में पड़ोसी राज्य हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से बृहस्पतिवार को जल छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली में पड़ोसी राज्य हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से बृहस्पतिवार को जल छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: 3 लड़कियों का किया अपहरण फिर बलात्कार, करोल बाग में मिलीं तीनों पीड़िता

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे 1,34,912 क्यूसेक पानी और सुबह आठ बजे 1,82,295 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने बृहस्पतिवार सुबह पहली चेतावनी जारी की।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत, प्रवासी मजदूर की गोली मारकर की हत्या

उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे यमुना नदी पर बने पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.29 मीटर था। नदी में 205.33 मीटर पर जलस्तर खतरे के निशान पर होता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़