Gujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन अधिकारियों पर हमला किया, 47 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

गुजरात में बनासकांठा जिले के पडलिया गांव में शनिवार को 500 लोगों की भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के कम से कम 47 अधिकारी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को बेहतर इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उन्होंने हमले के कारणों का खुलासा नहीं किया। यह दूरस्थ स्थान दंता तालुका में स्थित है, जो तीर्थस्थल अंबाजी से 14 किलोमीटर दूर है।

बनासकांठा के जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब ढाई बजे तब हुई जब अधिकारियों की एक संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर नौ क्षेत्र में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी।

उन्होंने कहा कि अचानक लगभग 500 लोगों की भीड़ ने पत्थरबाजी की और तीर-कमान का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Valentine Day 2026: St. Valentine की वो Love Story, जिसके कारण 14 फरवरी बना मोहब्बत का दिन, कहानी है बेहद दिलचस्प

Shani Pradosh Vrat 2026: शिव और शनिदेव की कृपा का महासंयोग, जानें Puja का शुभ मुहूर्त

Horoscope 14 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Nikhil Gupta ने US कोर्ट में कबूला जुर्म, 100000 डॉलर में तय हुई थी सुपारी, कौन करवाना चाहता था Khalistani Pannu की हत्या?