गुजरात के AAP प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

By अंकित सिंह | Oct 13, 2022

गुजरात के आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा उनके खिलाफ इस जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। इन सबके बीच गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग ने पूछताछ के लिए बुलाया था। भाजपा की ओर से गोपाल इटालिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने लेकर पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी वाली वीडियो खूब वायरल हुई थी। जिसके बाद से भाजपा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर है।  

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, क्या प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं

पात्रा ने कहा कि गोपाल इटालिया, जो आप के गुजरात के अध्यक्ष हैं, एक वीडियो में कई बार प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, यह आम आदमी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज ये कहना गलत नहीं होगा कि मणिशंकर अय्यर और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है। वहीं, आप के संजय सिंह ने कहा था कि गोपाल इटालिया उस पटेल समाज से आते हैं जिनके लोगों को भाजपा ने गोलियों से भुनवाया था। पूरी भाजपा उनको टारगेट कर रही है।

प्रमुख खबरें

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी