Gujarat: जश्न के बीच AAP को झटका, विधायक उमेश मकवाणा का सभी पदों से इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 26, 2025

हाल ही में हुए विसावदर उपचुनाव में आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया की जीत से आप में खुशी का माहौल है। वहीं, बोटाद से आप विधायक ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। बोटाद से आप विधायक उमेश मकवाना ने गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के दंडक पद से इस्तीफा दे दिया। उमेश मकवाना पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों से दूर थे। दंडक पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात और पंजाब उपचुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की और इसे “2027 का सेमीफाइनल” बताते हुए कहा कि स्पष्ट संकेत है कि मतदाता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देंगे। पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया। 

इसे भी पढ़ें: 50 साल पहले इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने निर्ममता के साथ की थी संविधान की हत्या

गुजरात में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार को हुई। अधिकारियों ने बताया कि ‘आप’ नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीत ली, जबकि भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कडी सीट जीती है। नतीजों के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा, “हमने 2022 में जितने अंतर से जीत हासिल की थी, उससे लगभग दोगुने अंतर से जीत हासिल की है। इससे पता चलता है कि हम पंजाब में अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह 2027 का सेमीफाइनल है — 2027 में आप की आंधी आएगी।”

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प