तीन राज्यों में वांछित राजस्थान के एक गैंगस्टर को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

अहमदाबाद। गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने हत्या और जेल तोड़ने सहित 30 से अधिक मामलों में वांछित राजस्थान के एक गैंगस्टर को यहां गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस के एक दल ने सोमवार शाम शहर के हीरावाड़ी चौराहे पर जाल बिछाकर राजस्थान के सिरोही जिले के गुलाबगंज गांव के मूल निवासी अरविंद सिंह बीका को पकड़ लिया। बीका 2017 में गुजरात के बनासकांठा जिले के दीसा कस्बे की जेल से फरार होने के बाद से गायब था।

इसे भी पढ़ें: ऐप आधारित कैब सेवा शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है गोवा सरकार: मंत्री मॉविन गोडिन्हो

इसमें कहा गया है कि 15 लोगों वाला उसका गिरोह हत्या, लूट, चोरी, जबरन वसूली, जेल तोड़ने और गिरोह के सदस्यों को मुक्त करने के लिए पुलिस पर गोलीबारी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। बीका को सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने का भी शौक था, जहां उसने हथियारों के साथ तस्वीरें डाली हुई थी।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात