गुजरात भाजपा ने सदस्यता अभियान सहित अपने विभिन्न कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

अहमदाबाद। गुजरात सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के मद्देनजर बुधवार को निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। राज्य सरकार मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर गांधीनगर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने वाली थी।

हालांकि, सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सुषमा स्वराज के निधन के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधवार को सदस्यता अभियान सहित अपने विभिन्न कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया। नयी दिल्ली में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के कारण सुषमा स्वराज का निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर