गुजरात: भाजपा विधायक आशा पटेल का डेंगू से निधन, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2021

अहमदाबाद। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की विधायक आशा पटेल का डेंगू के इलाज के दौरान रविवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि मेहसाणा जिले के उंझा विधानसभा क्षेत्र की 44 वर्षीय विधायक का जाइडस अस्पताल में निधन हुआ है, जहां वह वेंटिलेटर पर थीं। उन्हें शुक्रवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने पत्रकारों से कहा, “मैं अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करता हूं कि उंझा क्षेत्र की विधायक आशा पटेल अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें डेंगू के इलाज के लिए अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके मामले की गंभीरता ऐसी थी कि डॉक्टरों की एक टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

प्रमुख खबरें

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश