By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2023
अहमदाबाद। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक खाड़ी से तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा और उनकी नौका जब्त कर ली। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि ये मछुआरे सरक्रीक में भारतीय सीमा में आ गये थे। उनकी पहचान कराची के निवासी सैयद गुलाम मुर्तुजा (65), बशीर जावद (60) और अकबर अली अब्दुल गनी (54) के रूप में की गयी है।