Gujarat: खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले ठग पटेल पर घर हड़पने का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक शीर्ष अधिकारी के रूप में खुद को पेश करने के लिए जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार गुजरात के कथित ठग किरण पटेल के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश करने के आरोप में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर के घोडासर इलाके के रहने वाले पटेल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल से तब गिरफ्तार किया था, जब अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ था।

इसे भी पढ़ें: मोदी, शाह के दौरों से Karnataka में चुनावी सरगर्मी तेज करने में जुटी भाजपा

मांडलिक ने कहा, “हमारी जानकारी के मुताबिक किरण पटेल के खिलाफ पूर्व में गुजरात के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी से संबंधित चार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। चूंकि, वह न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए हम उसे ट्रांसफर वारंट के जरिये यहां लाने की कोशिश करेंगे।” नवीनतम प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पटेल ने “पीएमओ में प्रथम श्रेणी के अधिकारी” होने और राजनेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध होने के झूठे दावों के माध्यम से अपने मालिक का विश्वास जीतकर अहमदाबाद के एक रिहायशी इलाके में एक बंगले को हड़पने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन