Gujarat: सात निलंबित, सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ अवैध भूमि रूपांतरण के आरोप में मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

गुजरात के पंचमहाल जिले में कृषि भूमि के अवैध रूपांतरण के जरिये सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में राज्य सरकार के सात निलंबित और सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि 31 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, तत्कालीन टीडीओ, उप मामलतदारों और राजस्व लिपिक भूमि को गैर-कृषि उपयोग के लिए अवैध रूप से परिवर्तित करने और राज्य सरकार को देय शुल्क का भुगतान न करने में शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूर्व उप मामलतदार जगदीश पडारिया, तत्कालीन प्रभारी टीडीओ ए एल बामणिया और एस ओ पारेख, पूर्व राजस्व लिपिकों आर एम सोलंकी और के वी परमार, तत्कालीन टीडीओ एस एम देसाई और तत्कालीन मामलतदार के पी दवे को प्राथमिकी में नामजद किया है। अधिकारी ने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 465 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा