गुजरात ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाटन में विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी और इसके विकास के लिए राज्य के मेहनती नागरिकों की प्रशंसा की। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “गुजरात के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाटन में एक क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।” पाटन अहमदाबाद से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह गुजरात में स्थापित चार क्षेत्रीय विज्ञान केंद्रों में से एक है और इससे लोगों, खासकर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी संग्रह अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार गुजरात के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्विटर पर कहा, ‘‘गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महान लोगों की प्रेरणा से गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है। आने वाले वर्षों में गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद