Gujarat CM Bhupendra Patel आज अयोध्या में रामलला के करेंगे दर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2024

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के मुताबिक, राम मंदिर में दर्शन के लिए पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार अपराह्न अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।

अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत राज्य सरकार की ओर से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और भाजपा संगठन के नेता करेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अयोध्या का दौरा करेगा।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव