By अंकित सिंह | Feb 15, 2021
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।