गुजरात पुलिस की बड़ी कारवाई, चीनी ऐप और वेबसाइट से जुड़े निवेश घोटाले में सात लोगों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

अहमदाबाद। चीनी कंपनियों द्वारा चलाये जा रहे ऐप्स एवं वेबसाइटों के माध्यम से पूरे देश में लोगों के साथ कथित रूप से ठगी करने वाले सात लोगों को गुजरात पुलिस ने प्रदेश और मुंबई के अलग अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) अमित वसावा ने बताया कि यह घोटाला देश के अन्य कई जगहों पर भी हुआ है, जिसमें अतीत में भी दूसरे राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐप्स के जरिये निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने की पेशकश करते हैं और लोगों द्वारा बड़ी राशि निवेश करने पर उन्हें बंद कर दिया जाता है। साइबर अपराध प्रकोष्ठ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले की तहकीकात तब शुरू हुयी जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी कि ऐसे ऐप्स में निवेश के बाद उसके 80 हजार रुपये डूब गये।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश