गुजरात : कोविड देखभाल केंद्र में आग लगी, 61 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर में कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किए गए एक होटल में बुधवार तड़के आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि “मामूली आग लगने और धुआं उठने के बाद” कोरोना वायरस के कुल 61 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में 68 मरीज थे। साथ ही बताया कि शेष सात मरीजों को भी जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा। राज्य की राजधानी से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल को एक निजी अस्पताल ने कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किया था।

इसे भी पढ़ें: इजराइल और हमास के बीच तेज हुए रॉकेट हमले, पीएम नेतन्याहू ने कहा लंबा चल सकता है संघर्ष

अधिकारी ने बताया, “एहतियात के तौर पर 61 मरीजों को दमकल कर्मियों की मदद से अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। शेष सात को भी जल्द ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा।” भावनगर जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने कहा कि अस्पताल में मौजूद सभी 68 कोरोना वायरस मरीज सुरक्षित हैं और “मामूली आग” पर तत्काल काबू कर लिया गया। गौरतलब है कि एक मई को राज्य के भरुच स्थित चार मंजिला वेल्फेयर अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों और दो नर्सों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

NCAP सर्वे में Lucknow रहा नंबर 1, Union Minister Bhupender Yadav ने CM Yogi को दी बधाई

Punjab Assembly Polls में नशा बना Political Issue, AAP को घेरने के लिए BJP का Masterstroke

सिर्फ मीडिया रिपोर्ट सबूत नहीं: CJP प्रदर्शन मामले में Delhi High Court ने खारिज की PIL

Chandrashekhar Azad टिप्पणी केस, Ajeet Bharti की जमानत पर Delhi High Court का फैसला सुरक्षित