Election Result 2022: गुजरात की इन हॉट सीटों पर है सबकी नजर, जानें दिग्गजों का हाल

By रितिका कमठान | Dec 08, 2022

इस बार गुजरात में बीजेपी को शुरुआती रूझानों में पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। इस चुनाव में कई प्रमुख सीटे हैं जिस पर सभी की नजर बनी हुई है। ये चुनाव बेहद खास है क्योंकि यहां भाजपा फिर से सत्ता में काबिज होकर अपने विजय रथ को जारी रखना चाहेगी। वहीं विपक्ष सत्ता हासिल करने के लिए लंबे इंतजार पर रोक लगाने की कोशिश में जुटेगा।

घाटलोडिया सीट

घाटलोडिया से भाजपा के भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे है। घाटलोडिया सीट गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में आती है। भूपेंद्र पटेल के सामने यहां कांग्रेस के अमि याग्निक चुनाव मैदान में है। आम आदमी पार्टी ने विजय पटेल को यहां से टीकट दिया है।

वीरमगाम सीट

वीरमगाम से हार्दिक पटेल भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में है जो आगे चल रहे है। ये सीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की अच्छी पकड़ है। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर मौजूदा विधायक लाखाभाई भरवाड पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया था। संभावना है कि कांग्रेस पार्टी के हाथ से ये सीट निकल सकती है।

खंभालिया विधानसभा सीट

खंभालिया विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव मैदान में है। इस कारण ये सीट काफी चर्चा में रही है। इस सीट पर शुरुआती रुझानों में इसुदान गढ़वी पीछे चल रहे है। वहीं भाजपा के मूलुभाई बेरा आगे चल रहे है। कांग्रेस पार्टी ने विक्रम अर्जनभाई माडम को चुनाव मैदान में उतारा था।

जामनगर उत्तर

जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतारा है। रिवाबा यहां आगे चल रहे है। कांग्रेस पार्टी ने बिपेन्द्र सिंह जाडेजा और आम आदमी पार्टी ने करसनभाई करमुर को मैदान में उतारा है।

राजकोट पूर्व

राजकोट पूर्व में कांग्रेस पार्टी के इंद्रनील राजगुरु है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। भाजपा के उदय कनगड़ इस सीट पर पीछे है। आम आदमी पार्टी के राहुल भुवा भी इस सीट पर मैदान में है मगर उन्होंने कोई खास कमाल नहीं किया है।

कतारगाम सीट

ये सीट काफी अहम है क्योंकि यहां से आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को चुना मैदान में उतारा था जो आगे चल रहे है। यहां भाजपा के वीनू मोरडिया और कांग्रेस के कल्पेश वारिया भी मैदान में है जिनसे गोपाल का सीधा मुकाबला हो रहा है।

वडगाम सीट

वडगाम सीट पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है क्योंकि यहां से कांग्रेस पार्टी के जिग्नेश मेवाणी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वडगाम ऐसी सीट है जहां से वर्ष 2017 में जिग्नेश मेवाणी ने निर्दलिय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी, जिससे सभी हैरान थे। इस बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। इस बार भी जिग्नेश जीत दर्ज करने की ओर आगे बढ़ रहे है।

गांधी नगर दक्षिण

गांधी नगर दक्षिण से भाजपा के अल्पेश ठाकोर भी आगे चल रहे है। 

मोरबी सीट

मोरबी सीट जो पुल हादसे के बाद हॉट सीट बन गई है, वहां भारतीय जनता पार्टी के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे है। कांतिलाल अमृतिया मोरबी पुल हादसे के हीरो माने जाते है जिन्होंने हादसे के बाद कई लोगों की जान बचाने में मदद की थी। बता दें कि मोरबी हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी। 

भावनगर पश्चिम

गुजरात की भावनगर पश्चिम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी आगे चल रहे है। संभावना है कि जीतू वाघाणी इस सीट पर जीत हासिल कर सकते है। कांग्रेस की ओर से किशोर सिंह और आप की ओर से राजू सोलंकी मैदान में है।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम